आजमगढ़ में 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच तापमान:मौसम विभाग में जारी किया बारिश का अलर्ट, सुबह से ही धूप और बादल


आजमगढ़ में 3 दिन पूर्व हुई बारिश के बाद भी जिले में भीषण गर्मी और उमस से आम जनता परेशान है। बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश से जहां शुक्रवार को तापमान में गिरावट आई थी। वहीं रविवार को तापमान एक बार फिर बढकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। जिसमें आजमगढ़ भी शामिल है। मौसम विभाग का दावा है कि दो दिनों में फिर से जोरदार बारिश होगी। हालांकि जिले में बारिश हो जाने से भीषण गर्मी और उमस से परेशान जनता को गर्मी से निजात मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि सोनभद्र के रास्ते आजमगढ़ अयोध्या बरेली होते हुए देहरादून की तरफ मानसून बढ़ रहा है निश्चित रूप से इससे प्रदेश की जनता को बारिश होने से राहत मिलेगी। सरकार ने सतर्कता बरतने की अपील
प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश के अलर्ट के बाद सरकार ने सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *