हरदोई में 210 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिले नए एजुकेटर:भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 234 अभ्यर्थियों को सफलता मिली


हरदोई में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित 210 कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में एजुकेटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 210 पदों के लिए 234 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों की पूरी सूची विभिन्न सरकारी कार्यालयों में उपलब्ध कराई गई है। मेरिट सूची एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, यह सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, डायट (DIET) और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है।
सफल हुए सभी 234 अभ्यर्थियों के लिए 15 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट हरदोई के स्वामी विवेकानंद सभागार में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को विद्यालय चयन का अवसर उनकी मेरिट के क्रम में दिया जाएगा। प्रशासन ने काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर अपने समस्त मूल शैक्षणिक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। उन्हें अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी का एक सेट और एक वैध पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होगा। समय पर न पहुंचने या दस्तावेज अधूरे होने की स्थिति में काउंसलिंग प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *