काशी में अगले 3 दिन नहीं होगी बारिश:पारा 38°C पहुंचा,गर्मी की वजह से घाट पर पसरा सन्नाटा


काशी में मानसून की कमजोर शुरुआत ने लोगों को गर्मी और उमस से बेहाल कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक मानसून के कमजोर रहने के आसार जताए हैं। उसके बाद अगले तीन दिनों में जोर पकड़ सकता है। पुरवा हवा की नमी एक ही दिन में 95 फीसदी से घटकर 80 फीसदी पर आ गई है। देखें तस्वीर… घाटों पर पसरा सन्नाटा वाराणसी का शनिवार का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही हवा का रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटे,नमी 49% बनी रही। तेज धूप के कारण काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर श्रद्धालु धूप से बचते दिखे। गंगा घाट पर सन्नाटा पसरा है। नाव संचालन भी बंद है क्योंकि दोपहर में कोई यात्रा गंगा घाट नहीं घूम रहा। 2 दिन में 60 MM हुई बारिश यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मानसून कमजोर होने की वजह बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसके कारण मौसमी द्रोणी अपनी वर्तमान स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है। अब कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। काशी में पिछले दो दिनों में सिर्फ 60 मिमी बारिश हुई है। वहीं, मानसून की घोषणा के बाद अब तक केवल पांच मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *