![]()
हिंदी फिल्म शोले के हिट डायलॉग ‘मेरी जेल में सुरंग’ खूब चर्चित हुआ था। यह तो हुई रील लाइफ वाली बात, लेकिन झांसी में जेलर के घर रियल में सेंध लग गई। उनकी कामवाली ने अपने प्रेमी संग मिलकर जेलर का लाखों का माल पार कर दिया। वो पिछले 3 महीने से चोरी कर रही थी। बड़ा हाथ मारने पर भेद खुल गया। 3 दिन पहले जेलर की पत्नी ने कामवाली पर केस दर्ज कराया था। शुक्रवार शाम को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कामवाली और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार- महिला के पति की मौत हो चुकी है। अब वह अपने बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए चोरी कर रही थी। उसने चोरी के पैसों से 20 हजार का मोबाइल भी उसे गिफ्ट किया था। दोनों आरोपियों से 2.07 लाख रुपए कैश और लगभग दो लाख रुपए के गहने बरामद हुए हैं। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए जेलर अंजनी कुमार गुप्ता वर्तमान में झांसी के जिला कारागार में कार्यरत है। लगभग एक साल से वह अपने परिवार के साथ कैंपस में स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं। जेलर की पत्नी उमा देवी ने पुलिस को बताया- लगभग 6 महीने पहले मिथलेश नाम की महिला को किचन और साफ-सफाई के लिए लगाया था। पिछले 3 महीने से पति के पर्स और मेरे बैग से लगातार पैसे निकल रहे थे। इस वजह से हम दोनों पति-पत्नी में विवाद होने लगा। 26 जून 2026 को मैं अपनी बहन के गृह-प्रवेश में शामिल होने के लिए मुंबई गई थी। एक जुलाई को लौटकर आई तो अलमारी से लाखों रुपए कैश और गहने गायब थे। आवास पर कोई नहीं आता था। मेरे जाने के बाद कामवाली मिथलेश पति को खाना बनाने के लिए आती थी। उसी ने चोरी की है। नवाबाद पुलिस ने मिथलेश के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी लाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पकड़ी गई चोरी के बाद पुलिस मिथलेश की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार शाम को मुखबिर की सूचना पर नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, जेल चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करके कानपुर देहात के भोगिनीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुरर निवासी मिथलेश (40) और उसके प्रेमी उन्नाव गेट अंदर सराय मोहल्ला निवासी अमित (38) को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चारी के 2.07 लाख रुपए, सोने के लॉकेट, एक जोड़ी लौंग, नाक की कील, चांदी की कटोरी, प्लेट, दो चम्मच, कमरबंद, बिछिया और एक मोबाइल बरामद हुआ है। पति का दोस्त है अमित पुलिस के अनुसार, मिथलेश के पति सुभाष की मौत हो चुकी है। अब वह नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा में परिवार के साथ रह रही थी। आरोपी अमित पति का दोस्त है। इसलिए दोनों की जान पहचान हो गई। पति की मौत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। मिथलेश पिछले तीन महीने से कभी 5 हजार तो कभी 10 हजार रुपए चोरी कर रही थी। जब जेलर की पत्नी मुंबई गई तो प्रेमी के साथ मिलकर बड़ा हाथ मार दिया। चोरी के बाद मिथलेश ने 20 हजार रुपए का मोबाइल भी अमित को गिफ्ट किया था। आज दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।
Source link
जेलर के घर चोरी करके प्रेमी को गिफ्ट दिया मोबाइल:झांसी में खाना बनाने आती थी, 3 महीने से चोरी कर रही थी, दोनों आरोपी अरेस्ट