ड्यूटी से गायब संतरी निलंबित:बिजनौर जेल अधीक्षक ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई


बिजनौर जिला कारागार में ड्यूटी के दौरान बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने पर एक संतरी को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात की है। संतरी राहुल पंवार की ड्यूटी जेल के मुख्य गेट पर पहरे की थी। निरीक्षण के दौरान वह अपने ड्यूटी स्थल से बिना किसी अधिकारी को सूचना दिए गायब मिला। जेल स्टाफ द्वारा इसकी सूचना जेल अधीक्षक को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से संतरी राहुल पंवार को निलंबित कर दिया। जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महत्वपूर्ण ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर सिपाही को निलंबित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, इस प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *