![]()
फतेहपुर में जिला पूर्ति कार्यालय के एक कनिष्ठ सहायक दो दिनों से लापता हैं। पुलिस ने शुक्रवार के दिन शाम को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर देर रात करीब 10 बजे फोटो पोस्ट कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और आम जनता से सहयोग की अपील की है। लापता कर्मचारी की पहचान मिथलेश कुमार (पुत्र शंभूनाथ) के रूप में हुई है, जो प्रयागराज के सराय हुसै, पोस्ट उतरांव, थाना उतरांव के निवासी हैं। वह वर्तमान में फतेहपुर जिला पूर्ति कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। मिथलेश कुमार 2 जुलाई 2026 को अपने घर से निकले थे, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद 3 जुलाई 2026 शुक्रवार शाम को कोतवाली नगर में गुमशुदगी दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि गुमशुदा कर्मचारी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। सभी संबंधित थानों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, मिथलेश कुमार का रंग गोरा, चेहरा गोल और बाल काले हैं। उनकी लंबाई लगभग 5 फीट और उम्र करीब 30 वर्ष है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें मिथलेश कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर के मोबाइल नंबर 9454401286 तथा प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर के मोबाइल नंबर 9454403347 पर संपर्क किया जा सकता है। फतेहपुर पुलिस ने इस मामले में आम जनता के सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। पुलिस का कहना है कि एक छोटी-सी सूचना भी लापता कर्मचारी को सकुशल खोजने में मददगार साबित हो सकती है।
Source link
जिला पूर्ति कार्यालय का कर्मचारी दो दिन से लापता:पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जनता से सहयोग मांगा