Life Sentence in BMW Body Disposal Case

पति की हत्या करने वाली सीरत कौर।- फाइल फोटो

मोहाली में पति की हत्या करने वाली पत्नी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 90 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोषी सीरत कौर ने 9 साले पहले पति एकम ढिल्लों की हत्या की थी।

.

उसने 6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया था। सीरत सूटकेस को ठिकाने लगाने के लिए उसे BMW कार में ले जा रही थी, तभी उसकी पोल खुल गई थी। शुक्रवार को मोहाली कोर्ट ने उसे सजा सुनाई।

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट से सीरत के लिए फांसी की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि चूंकि महिला का यह पहला अपराध है और उसकी उम्र को देखते हुए यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की कैटेगरी में नहीं आता। इसलिए उसे उम्रकैद की सजा दी जाती है।

यह घटना 18 और 19 मार्च 2017 की दरमियानी रात मोहाली के फेज-3B1 स्थित मकान नंबर 116 में हुई थी। मृतक एकम ढिल्लों पेशे से एक नामी बिल्डर था और अपने परिवार के साथ रहता था।

एकम ढिल्लों और सीरत कौर की फाइल फोटो।

एकम ढिल्लों और सीरत कौर की फाइल फोटो।

अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए…

  • आधी रात को गूंजी चीख, गोली चली: एकम और सीरत के 11 साल के बेटे गुरनिवाज सिंह ने कोर्ट में गवाही दी कि वारदात की रात उसने अपने पिता की चीख और फिर गोली चलने की आवाज सुनी थी। जब उसने कमरा खोलने की कोशिश की, तो मां (सीरत) ने बाहर से कुंडी लगा दी थी और कहा कि यह आवाज टीवी से आ रही है, तुम सो जाओ। सीरत ने यूएस-मेड 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल से एकम के सिर में गोली मारी थी।
  • गाड़ी में रखे सूटकेस से टपक रहा था खून: अगली सुबह (19 मार्च) एकम के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों और पिता जसपाल सिंह को किसी परिचित से भाई के घर पर कुछ गड़बड़ होने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो कोठी के बाहर एकम की BMW कार (CH-04-F-0027) खड़ी थी और उसके पिछले दरवाजे के पास जमीन पर खून बिखरा था। कार खोलने पर पिछली सीट पर एक बड़ा काले रंग का सूटकेस मिला, जिससे खून रिस रहा था। सूटकेस खोलने पर अंदर खून से लथपथ एकम की लाश बंद थी।
  • सीसीटीवी फुटेज ने खोली पूरी पोल: पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इस मामले का सबसे अहम सबूत बनी। फुटेज में साफ दिख रहा था कि सीरत कौर सुबह करीब 8:30 बजे अकेले ही सूटकेस को सीढ़ियों से नीचे घसीट रही थी। उसने सूटकेस को नीचे लाने के बाद सीढ़ियों पर लगे खून के धब्बों को पोंछे से साफ भी किया था। बाद में उसने ऑटो ड्राइवर की मदद से सूटकेस को BMW कार की पिछली सीट पर रखवा दिया था
महिला ने इस सूटकेस में पति को पैक किया था।

महिला ने इस सूटकेस में पति को पैक किया था।

  • गरुद्वारे के पास कपड़े जलाए: वारदात को अंजाम देने और लाश को ठिकाने लगाने में नाकाम रहने के बाद सीरत घर से फरार हो गई। इसके बाद सीरत फेज-8 के गुरुद्वारा अंब साहिब गई, जहां उसने खून से सने कपड़े और चप्पलें एक काले लिफाफे में पेड़ के पास छिपा दिए।
  • हत्या के बाद सैलून गई, नया फोन खरीदा: वह फेज-3B2 के सैमसंग शोरूम पहुंची, जहां क्रेडिट कार्ड स्वाइप करके 8,800 रुपए का नया मोबाइल फोन खरीदा और लैंडलाइन से कुछ कॉल किए। हत्या के कुछ ही घंटों बाद सीरत मोहाली के ‘जुकेरो सैलून’ पहुंच गई, जहां उसने बाकायदा हेड वॉश (बाल धुलवाए) कराया और कर्मचारियों से फोन मांगकर कई कॉल किए। सीसीटीवी में वह गुलाबी टॉप और ब्लैक ट्रैक पैंट में नजर आ रही थी।
मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान सीरत की फोटो।- फाइल फोटो

मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान सीरत की फोटो।- फाइल फोटो

हत्या के पीछे दो मुख्य वजहें…

  • पैसा और संपत्ति: एकम ने गुरुग्राम और मुल्लांपुर में करीब 4-5 करोड़ रुपए की कमर्शियल और रिहायशी प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसे सीरत और उसकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड कराया गया था। सीरत इन संपत्तियों और पैसों को हड़पना चाहती थी।
  • अवैध संबंध: मृतक के पिता दर्शन सिंह ढिल्लों के अनुसार सीरत के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अकसर विवाद होता था। वारदात से ठीक एक दिन पहले भी दोनों का इस बात को लेकर विवाद हुआ था।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना में पत्नी की गला दबाकर हत्या: पति ने VIDEO बनाकर दोस्त को भेजा, लाश को थप्पड़ मारे; 10 साल पहले लव मैरिज की थी

लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद हुई। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी और से फोन पर बात करती है। जबकि, पत्नी भी पति पर शक करती थी। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.