नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर सरकार ने पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) को समन जारी किया है। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को मेटा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में मेटा से जवाब मांगे।
मंत्री ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की आपत्तिजनक या अवैध सामग्री को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार इस बात की जांच करेगी कि इंस्टाग्राम पर ऐसे विज्ञापन कैसे प्रसारित हुए और उन्हें रोकने के लिए प्लेटफॉर्म की ओर से क्या कदम उठाए गए।
खबर अपडेट हो रही है।
