सकलडीहा में मजदूर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी:पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, परिजनों में कोहराम


चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान ओरवा गांव निवासी देवलाल राजभर के पुत्र जितेंद्र राजभर के रूप में हुई है। जितेंद्र ने अपने करकटनुमा घर में लगी बल्ली से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। मृतक की पत्नी रीता देवी, पुत्र शुभम और पुत्रियां प्रिया व परी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष वरुणेंद्र राय ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय दरोगा अभिमन्यु राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *