साधु भेषधारी ने किया वन कर्मी पर हमला:चाकू मारकर किया घायल,पीड़ित ने वृंदावन थाना में दी तहरीर


मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के सुनरख गांव में साधु भेषधारी ने वन विभाग के एक संविदा कर्मी पर हमला कर दिया। चाकू से किए गए हमले में वन कर्मी घायल हो गया। हमले की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग खड़ा हुआ। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग की है। सौभरी वन में हुआ हमला शुक्रवार को सुनरख गांव निवासी देवेंद्र गौतम पुत्र रामखिलाडी गौतम सौभरी वन में बैठे हुए थे। वन विभाग में संविदा पर काम करने वाले देवेंद्र मोबाइल पर कुछ देख रहे थे,इसी दौरान वहां एक साधु भेषधारी आया और उसने बिना कुछ कहे देवेंद्र पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से देवेंद्र सहम गया। जब तक देवेन्द्र कुछ समझते आरोपी ने एक के बाद एक चार बार धारदार हथियार उन पर चला दिया। देवेंद्र पर आई गंभीर चोट साधु भेषधारी ने देवेंद्र के गर्दन,हाथ ,कान पर धारदार हथियार से हमला किया। सुबह करीब 9 बजे हुए हमले में देवेंद्र ने शोर मचाया जिसके बाद हमलावर मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपी साधु भेषधारी की तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिजन घायल देवेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस को दी तहरीर देवेंद्र पर हुए हमले के मामले में पीड़ित ने आरोपी साधु भेषधारी के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी साधु भेषधारी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि हमला करने वाला साधु भेषधारी कुछ दिन पहले रमण रेती इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में भी घुस गया था। जहां उसने जमकर हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत कराकर आने के बाद उसने एक बार फिर हमला कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *