हिमाचल में भारी बारिश का कहर, किन्नौर में गाड़ियां दबी:रिब्बा में फ्लैश-फ्लड, 49 सड़कें और 127 बिजली ट्रांसफॉर्मर बंद, आज ऑरेंज अलर्ट


हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में बीती रात में भारी बारिश हुई। किन्नौर के चोलिंग में तेज बारिश के बाद मलबा नेशनल हाईवे पर आ गया। इसमे दो गाड़ियां दब गई। इससे NH वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। किन्नौर के ही रिब्बा गांव में भी सुबह तीन बजे फ्लैश फ्लड से लोग घबरा गए। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और कुछ गाड़ियां निकालने लगे। राज्य में बीते दो दिनों के दौरान नॉर्मल से 211 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। अगले छह भी बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने आज कांगड़ा और मंडी जिलों में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल्लू, शिमला, सिरमौर और ऊना जिलों के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। 5 और 6 जुलाई को भी भारी बारिश की चेतावनी पांच और छह जुलाई को राज्य के मध्यम ऊंचे व निचले इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कल यानी 4 जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 जुलाई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा स्ट्रांग होकर बरसेगा। इससे अगले 48 घंटे तक कुछेक भागों में भारी बारिश की संभावना है। नदी-नालों से दूर रहने की एडवाइजरी IMD ने लोगों को भारी बारिश के दौरान नदी-नालों से दूर रहने, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और मौसम की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है। प्रदेश में 49 सड़कें, 127 बिजली ट्रांसफॉर्मर बंद राज्य में तीन दिन से हो रही बारिश के बाद राज्य में 49 सड़कें, 42 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 27 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट राज्य में बीते तीन दिन से हो रही बारिश के बाद कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 27.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। केलांग का पारा नॉर्मल से 6.3 डिग्री कम होने के बाद 19.7 डिग्री, मनाली का 4.3 डिग्री लुढ़कने के बाद 21.7 डिग्री और कांगड़ा का 4.1 डिग्री कम होने के बाद 32.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *