Top 5 in State, 98.7% Complaints Resolved

दानिश,हापुड़।5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ प्रशासन की शिकायत निस्तारण व्यवस्था में सुधार हुआ है, जिसका असर प्रदेश स्तर की रैंकिंग में दिख रहा है। जून 2026 की IGRS रैंकिंग में हापुड़ ने प्रदेश के 75 जिलों में 5वां स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि तीन साल बाद मिली है, जब जिला टॉप-5 में पहुंचा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS (जनसुनवाई) पोर्टल की जून माह की रैंकिंग में हापुड़ जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। जिले में दर्ज 98.7 प्रतिशत शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। इसी प्रदर्शन के कारण हापुड़ तीन साल बाद प्रदेश की टॉप-5 सूची में वापस आया है।

डीएम कविता मीना के अनुसार, शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा, विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और लंबित मामलों पर लगातार निगरानी के कारण यह सुधार संभव हुआ। शिकायतों के समाधान के साथ-साथ शिकायतकर्ता के फीडबैक को भी प्राथमिकता दी गई।

जिलाधिकारी कविता मीना ने इस उपलब्धि को पूरी प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि रैंकिंग बनाए रखने से अधिक महत्वपूर्ण शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान है। उन्होंने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और हर शिकायतकर्ता को समय पर कार्रवाई की जानकारी मिले।

डीएम ने लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए IGRS पोर्टल और जनसुनवाई ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की प्रगति और कार्रवाई की सूचना आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलती रहती है। उन्होंने इसे जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *