![]()
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक फल विक्रेता का शव गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे फंदे के सहारे लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामे की कार्रवाई करते हुए मोर्चरी भिजवा दिया। चर्चा है कि युवक कर्ज से परेशान था। नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवी नगर में फल विक्रेता 31 वर्षीय मनोज अपने परिवार के साथ रहता चला आ रहा था। गुरुवार को मनोज की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे इसी घर में रहने वाला एक बच्चा मनोज के कमरे पर पहुंचा तो अचानक जोर जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो पाया मनोज का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। दिन में पत्नी-बच्चों से की थी मारपीट
भाई हरिकिशन ने बताया कि सुबह मनोज का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसी विवाद में मनोज ने पत्नी व बच्चों से मारपीट कर दी। मनोज की पत्नी नौचंदी थाने चली गई और वहां से पुलिस वालों को बुलाकर ले आई। पुलिस वाले समझाकर लौट गए। उन्होंने सलाह दी कि पत्नी को मायके भेज दो, जब गुस्सा शांत हो जाएगा तो लेकर आ जाना। इसके बाद पत्नी घर चली गई और रात में मनोज ने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। नौचंदी पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया
सुसाइड की सूचना पाकर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे की अच्छी तरह छानबीन की। सुसाइड नोट की संभावनाओं को भी तलाशा लेकिन कुछ नहीं मिला। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फोरेंसिक टीम ने शव फंदे से नीचे उतारा और जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। कर्ज से परेशान चल रहा था मनोज
शुरुआती छानबीन में सामने आया कि मनोज कर्ज से काफी समय से परेशान चल रहा था। उस पर तीन से चार लाख रुपये का कर्ज था। धीरे धीरे वह इतना परेशान रहने लगा कि उसने शराब तक पीनी शुरु कर दी। इसको लेकर आए दिन घर में भी विवाद शुरु हो गया। मनोज देर रात तक शराब पीता था। पत्नी विरोध करती तो वह मारपीट करता था। पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
एसएचओ नौचंदी अनूप सिंह ने बताया कि मनोज कर्ज से परेशान था, जिस कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल सकेगी। सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
Source link
फंदे के सहारे झूलता मिला फल विक्रेता का शव:पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी, सुबह पत्नी से हुआ था विवाद