एलडीए 5 परियोजनाओं के लिए मांगा अर्बन चैलेंज फंड:1090 फ्लाईओवर और मल्टीलेवल लाइब्रेरी को मिलेगी रफ्तार


लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शहर की पांच बड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) से वित्तीय सहायता मांगी है। गुरुवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दिल्ली से आई यूसीएफ टीम के साथ बैठक कर सभी परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सहित यूसीएफ के अधिकारी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने बताया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अर्बन चैलेंज फंड योजना के तहत शहरी परियोजनाओं के लिए कुल लागत का 25% तक पूंजीगत अनुदान मिलता है। इसी के तहत एलडीए ने पांच प्रमुख परियोजनाओं के लिए फंड की मांग की है। पहले चरण में 1000 करोड़ से विकसित होगा वरुण विहार आगरा एक्सप्रेसवे पर 6580 एकड़ में प्रस्तावित वरुण विहार आवासीय योजना का सबसे पहले प्रस्तुतीकरण दिया गया। योजना के पहले चरण में करीब 1000 करोड़ रुपए से विकास कार्य प्रस्तावित हैं। एलडीए ने इसके लिए परियोजना लागत का 25% अनुदान मांगा है। योजना पूरी होने पर बड़ी संख्या में परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। 1090 चौराहे पर बनेगा 2.3 किमी लंबा फ्लाईओवर बैठक में बैकुंठ धाम से ला मार्टिनियर ग्राउंड तक 2.3 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी रखा गया। करीब 330 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना से लगभग 10 लाख लोगों को यातायात जाम से राहत मिलने का दावा किया गया। इसके अलावा 30 करोड़ रुपए की लागत से पत्रकारपुरम में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए भी वित्तीय सहायता मांगी गई। हनुमान सेतु के पास बनेगी बहुमंजिला लाइब्रेरी एलडीए ने हनुमान सेतु के पास 2592 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बहुमंजिला लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव भी यूसीएफ के सामने रखा। करीब 58.78 करोड़ रुपए की लागत वाली यह लाइब्रेरी लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी होगी। वहीं 195 करोड़ रुपए की लागत से कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स के री-डेवलपमेंट के लिए भी फंड की मांग की गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *