Hardoi TET Exam | Maths Science Questions Challenge Students

शाहनवाज खान | हरदोई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा हरदोई जनपद के 10 निर्धारित केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन कड़ी सुरक्षा और मुस्तैदी के बीच शुरू हुआ। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में कुल 975 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 8352 में से 7377 में परीक्षा दी। वहीं तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 20,880 अभ्यर्थी पंजीकृत है।

गुरुवार को आयोजित हुई पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इस पाली में कुल 4,176 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,658 (85.94 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 518 (14.06 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। दूसरी पाली की परीक्षा में उपस्थिति का ग्राफ थोड़ा बढ़ा। इस पाली में भी कुल 4,176 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,719 (88.54 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 457 (11.46 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7,377 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और डिजिटल जालसाजी रोकने के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई।

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कुछ विषयों को चुनौतीपूर्ण बताया। शाहजहांपुर से हरदोई पेपर देने आए सुमित ने कहा कि विज्ञान (Science) खंड के सवाल काफी कठिन और घुमावदार थे, इसलिए उन्होंने बाकी हिस्सों को पहले हल किया और विज्ञान के सवालों को अंत के लिए छोड़ दिया। वहीं, शाहजहांपुर के ही मोहम्मद नईम ने बताया कि गणित के सवालों ने काफी उलझाया और समय भी ज्यादा लिया। हालांकि, अंग्रेजी के सवाल काफी सरल और राहत देने वाले थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *