गलत दवा से 15 बीघा मक्का फसल बर्बाद:शामली में दवा विक्रेता पर लगाया आरोप, किसान ने DM से मांगा मुआवजा


जनपद शामली में एक किसान ने कृषि दवा विक्रेता पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि दवा के छिड़काव के बाद उसकी लगभग 15 बीघा मक्का की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे उसे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गंदराऊ निवासी नाजिम ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी आलोक यादव को एक शिकायती पत्र सौंपा। नाजिम ने बताया कि उसने अपनी 15 बीघा भूमि पर मक्का की फसल बोई थी, जो कटाई के लिए तैयार थी। पूरी मक्का की फसल खराब किसान का आरोप है कि उसने मोहम्मदपुर राय निवासी साजिद और अमान से फसल पर छिड़काव के लिए दवा खरीदी थी। 21 जून को इस दवा का छिड़काव करने के बाद उसकी पूरी मक्का की फसल खराब हो गई। दवा विक्रेताओं से शिकायत नाजिम के अनुसार, जब उसने दवा विक्रेताओं से शिकायत की, तो उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज की और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने दावा किया है कि उसे लगभग पांच लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है और उसके पास फसल खराब होने के साक्ष्य भी मौजूद हैं। उसने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *