![]()
भदोही में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मॉनिटरिंग सेल, डीसीआरबी और जनपद के सभी थानों के पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक कर न्यायालयीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पैरोकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में न्यायालय में लंबित मुकदमों, प्रभावी पैरवी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, समयबद्ध निस्तारण और अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गई। एएसपी ने ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत चिन्हित मामलों में प्रभावी पैरवी, दोषसिद्धि दर बढ़ाने और अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉनिटरिंग सेल, डीसीआरबी और पैरोकारों को आपसी समन्वय के साथ न्यायालय संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। अभियोजन की गुणवत्ता सुधारने और दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर जोर अपर पुलिस अधीक्षक ने न्यायालयीन कार्यों की गुणवत्ता में सुधार, अभियोजन को अधिक प्रभावी बनाने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। गोपीगंज और सुरियावां के चार मुख्य आरक्षियों को मिला प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्कृष्ट न्यायालयीन कार्य और प्रभावी पैरवी के लिए मुख्य आरक्षी मोहम्मद शमीम (थाना गोपीगंज), मुख्य आरक्षी नौशाद अहमद (थाना गोपीगंज), मुख्य आरक्षी शिवदास यादव (थाना सुरियावां) और मुख्य आरक्षी अशरफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण अभियोजन से ही अपराधियों को सजा दिलाई जा सकती है। उन्होंने सभी पैरोकारों से भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ न्यायालयीन दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
Source link
भदोही एएसपी ने 4 पैरोकारों को किया सम्मानित:मॉनिटरिंग सेल, डीसीआरबी और थानों के पैरोकारों के साथ की समीक्षा बैठक