England Beats DR Congo 2-1 in FIFA World Cup; Faces Mexico in Round of 16

  • Hindi News
  • Sports
  • England Beats DR Congo 2 1 In FIFA World Cup; Faces Mexico In Round Of 16

अटलांटा43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हैरी केन ने मैच में 2 गोल किए। - Dainik Bhaskar

हैरी केन ने मैच में 2 गोल किए।

इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कांगो डीआर को 2-1 से हरा दिया। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड पहले हाफ तक पीछे थी। दूसरे हाफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने 2 गोल कर टीम को जीत दिला दी।

इस जीत के साथ इंग्लैंड राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है। जहां उसका मेक्सिको से मुकाबला होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 6 जुलाई को मैक्सिको स्टेडियम में खेला जाएगा।

जीत सेलिब्रेट करते इंंग्लैंड के कप्तान हैरी केन।

जीत सेलिब्रेट करते इंंग्लैंड के कप्तान हैरी केन।

यहां से मैच रिपोर्ट

इंग्लैंड Vs कांगो डीआर

कांगो ने 7वें मिनट में ही लीड बनाई

पहली बार वर्ल्ड कप का नॉकआउट मैच खेल रही कांगो डीआर ने शुरुआत में ही गोल दागकर सबको चौंका दिया। मैच के 7वें मिनट में चांसल म्बेंबा के पास पर ब्रायन सिपेंगा ने लो-शॉट लगाया। गेंद इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को छकाते हुए गोल पोस्ट में चली गई। यह ब्रायन का पहला इंटरनेशनल गोल था।

इसके बाद कांगो की डिफेंस और गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने शानदार खेल दिखाया। म्पासी ने पहले हाफ में कई बेहतरीन सेव करके इंग्लैंड के अटैक को रोके रखा। हाफ टाइम तक कांगो 1-0 से आगे थी।

ब्रायन सिपेंगा इंटरनेशनल में अपना पहला गोल दागा।

ब्रायन सिपेंगा इंटरनेशनल में अपना पहला गोल दागा।

हैरी केन ने आखिरी 15 मिनट में खेल पलटा

मैच के 75वें मिनट में इंग्लैंड की ओर से बराबरी का गोल आया। यह गोल इंग्लैंड के स्टार फॉरवर्ड हैरी केन ने किया। एंथनी गॉर्डन के शानदार पास किया, जिसपर केन ने दमदार हेडर के जरिए गोल कर इंग्लैंड को 1-1 की बराबरी दिलाई।

पहला गोल करने के बाद हैरी केन।

पहला गोल करने के बाद हैरी केन।

इसके ठीक 11 मिनट बाद यानी 86वें मिनट में केन ने गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 से बढ़त दिला दी। इस बार केन ने म्पासी को छकाते हुए गेंद को टॉप कॉर्नर में डाल दिया।

केन ने 86वें मिनट में दूसरा गोल करके इंग्लैंड को बढ़त दिला दी।

केन ने 86वें मिनट में दूसरा गोल करके इंग्लैंड को बढ़त दिला दी।

इंजरी टाइम में फ्री-किक पर गोल नहीं कर सका कांगो

सेकंड हाफ के इंजरी टाइम में कांगो को बॉक्स के ठीक बाहर फ्री-किक मिली। योआन विसा ने बराबरी का आखिरी मौका संभालते हुए शॉट लिया। हालांकि गेंद क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई और कांगो इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

कांगो डीआर के खिलाड़ी हार के बाद निराश नजर आए।

कांगो डीआर के खिलाड़ी हार के बाद निराश नजर आए।

इंग्लैंड 60 साल बाद हाफ टाइम में पिछड़ने के बाद जीता

इंग्लैंड फुटबॉल टीम की यह जीत ऐतिहासिक रही। 1966 के वर्ल्ड कप फाइनल के बाद यह पहला मौका है, जब इंग्लैंड वर्ल्ड कप के किसी मैच में हाफ-टाइम तक पिछड़ने के बाद मैच जीता है।

जीत के बाद दर्शकों का अभिवादन करती इंग्लैंड की टीम।

जीत के बाद दर्शकों का अभिवादन करती इंग्लैंड की टीम।

केन जीत के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बैठे नजर आए।

केन जीत के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बैठे नजर आए।

——————————————

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

फुटबॉल वर्ल्डकप में एमबाप्पे के डबल गोल से जीता फ्रांस: इस सीजन हाईएस्ट गोल करने में मेसी की बराबरी की; मैक्सिको ने इक्वाडोर को हराया

पिछली बार की फाइनलिस्ट फ्रांस ने बुधवार के पहले मैच में स्वीडन को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। साथ ही सह-मेजबान मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 साल बाद नॉकआउट राउंड का मैच जीता है। इस जीत के शहर के कई जगह सेलिब्रेशन हुए। इस दौरान 2 फैंस की दम घुटने से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.