![]()
प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन आज दो जुलाई को अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह करेगी। किसानों की समस्याओं को लेकर यूनियन ने यह ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की घोषणा पर विभिन्न जनसमस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे से संगम तट पर जल सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। अनुज सिंह का कहना है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति, दल या राजनीतिक विचारधारा के विरोध का नहीं, बल्कि जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। आज किसान अपनी जमीन बचाने, सिंचाई, खाद और बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रहा है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है। मजदूर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा है, जबकि गांवों और शहरों में सड़क, नाली, जलभराव, पेयजल, बिजली सहित अनेक जनसमस्याएं वर्षों से लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए जनता लगातार आवाज उठा रही है, लेकिन जिम्मेदार तंत्र की उदासीनता के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं।
Source link
भाकियू का संगम तट पर जल सत्याग्रह आज होगा:किसारों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस अलर्ट