महराजगंज प्रधान डाकघर में रोजाना बन रहे आधार कार्ड:तीन काउंटरों पर मिल रही सुविधा


महराजगंज के प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां प्रतिदिन 100 से 150 आधार कार्ड बनाए या अपडेट किए जा रहे हैं। पोस्ट मास्टर शिवकुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए तीन अलग-अलग काउंटर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें लंबी प्रतीक्षा न करनी पड़े और समय पर सेवाएं मिल सकें। शिवकुमार ने बताया कि आधार संबंधी कार्यों की शुरुआत प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे होती है। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य शाम 6:00 बजे तक जारी रहता है। पोस्ट मास्टर के अनुसार, डाक विभाग का उद्देश्य आम नागरिकों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि आधार पंजीकरण, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्य बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सकें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आधार संबंधी कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर प्रधान डाकघर पहुंचें, जिससे उनका कार्य शीघ्रता से पूरा किया जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *