![]()
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में आज बुधवार को भी सुनवाई होगी। इस दौरान शिकायतकर्ता पहलवानों की ओर से अपनी अंतिम दलीलें पेश की जाएंगी। जहां पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर भी कोर्ट में मौजूद है। शिकायतकर्ता पहलवानों के अधिवक्ता ने कोर्ट में बहस करते हुए अपनी आखिरी दलीलें रखेंगें। इन दलीलों में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा सकती है। शिकायतकर्ता पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख सकता है। इससे पहले कल मंगलवार को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कोर्ट में अपनी अंतिम दलीलें पेश की थीं। उन्होंने सभी आरोपों को अस्वीकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया था। राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अश्वनी पवार की अदालत इस मामले की तेजी से सुनवाई कर रही है। बृजभूषण शरण सिंह और शिकायतकर्ता पहलवानों दोनों के बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं और इस पूरे प्रकरण को लेकर बहस भी पूरी हो चुकी है। वहीं गोंडा में असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी ने बताया कि जब दोनों पक्षों के बयान कोर्ट में दर्ज हो जाते हैं और बहस पूरी हो जाती है, तब कोर्ट द्वारा अपना फैसला सुरक्षित रखा जाता है। फैसला सुरक्षित रखने के बाद कोर्ट अपना अंतिम निर्णय सुनाता है। आरोपी पक्ष की सभी दलीलें पूरी हो चुकी हैं, अब शिकायतकर्ता पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा जाएगा।
Source link
यौन शोषण मामला, शिकायतकर्ता पहलवानों की अंतिम दलील आज:बृजभूषण सिंह और विनोद तोमर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश, फैसला होगा रिजर्व