अलीगढ़ में जाम से मुक्ति मिलेगी:16 जुलाई से 3 प्रमुख रूट होंगे वन-वे, नियम तोड़ा तो कैमरे से सीधे चालान कटेगा


अलीगढ़ शहर को जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने मास्टरप्लान तैयार किया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन और शहर के प्रमुख व्यापारियों के सुझावों के आधार पर पहले चरण के तहत 16 जुलाई से तीन प्रमुख मार्गों को पूरी तरह वन-वे करने का फैसला लिया गया है। ये तीन रूट हो रहे हैं वन-वे नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीना ने बताया अगले 15 दिनों तक नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम इन तीनों रूटों का बारीकी से निरीक्षण करेगी। इसके बाद 16 जुलाई से इसे सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। पहला चरण सफल होने पर इस व्यवस्था को शहर के अन्य रास्तों पर भी लागू किया जाएगा। बाजारों में खींची जाएगी पीली पट्टी नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्य बाजारों में अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए अगले एक हफ्ते के भीतर पीली पट्टी बनाई जाएगी। सभी दुकानदारों को अपनी दुकान का सामान, धकेल (ठेले) और पार्किंग इसी पीली पट्टी के दायरे के अंदर ही रखनी होगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सामान जब्ती और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कैमरों से होगी कार्रवाई नगर आयुक्त ने बताया कि अगले 15 दिनों में शहर का चप्पा-चप्पा नगर निगम के सीसीटीवी कैमरों में कैद होगा। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के हाई-टेक कैमरों की मदद से सड़कों या ब्यूटीफिकेशन एरिया के पास अवैध रूप से सामान रखने वालों की पहचान की जाएगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा बोले-सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने वालों के खिलाफ कैमरे के साक्ष्यों के आधार पर ठोस कार्रवाई होगी। नियम तोड़ने, गलत पार्किंग करने और वन-वे का उल्लंघन करने वालों पर आई ट्रिपल सी के जरिए सीधे ऑटोमैटिक एक्शन लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *