![]()
रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने मंगलवार को बुद्धि विहार स्थित लवीना डिलाइट में आभार अभिव्यक्ति सभा का आयोजन किया। यह सभा वर्ष 2025-26 के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जहाँ क्लब के सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और वर्षभर सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम देर रात 9 बजे तक उत्साहपूर्ण माहौल में चला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष राजीव रस्तोगी और अन्य रोटेरियनों ने दीप प्रज्वलन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इसके बाद परी रस्तोगी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। सभा में राकेश कुमार रस्तोगी और नीरू रस्तोगी ने हाउजी का आयोजन किया। मोनिका रस्तोगी और वरिष्ठ सदस्य विजय अरोरा ने नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि डॉ. मनोज रस्तोगी ने मधुर गीत गाए। क्लब सचिव अमित रस्तोगी ने वर्षभर की सेवा परियोजनाओं और सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और सदस्यों के सहयोग की सराहना की। क्लब अध्यक्ष अनिल शर्मा ने समर्पित रोटेरियन सदस्यों, एनीज और बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-उपहार भेंट किए। असिस्टेंट गवर्नर दीपक अग्रवाल ने क्लब की सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा की और सदस्यों को भविष्य में भी उत्साहपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने रोटरी के सेवा, समर्पण और दान के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही रोटरी की पहचान है और क्लब के वर्षभर के सेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद नौन्याल ने किया। इस अवसर पर रामचंद्र सोती, सुनील पथिक, रविंद्र अग्रवाल, रविंद्र रस्तोगी, देवदीप रस्तोगी, भारत भूषण सिक्का, संदीप रस्तोगी, रोहित रस्तोगी, देवेंद्र कत्याल, मुकेश अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, नीरू रस्तोगी, पूर्णिमा शर्मा, नीलम रस्तोगी, सुरभि अग्रवाल, सुदेश आर्या, रीतु रस्तोगी, भावना रस्तोगी, अंजु सोती, रेखा पथिक, नीलम नौन्याल, पूनम रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन और उनके परिवार उपस्थित थे।
Source link
रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने किया आभार सभा का आयोजन:वर्षभर की समाजसेवा के लिए सदस्यों को किया सम्मानित