संघ को मिले 250 से अधिक नए स्वयंसेवक:पांच कस्बों में त्रिदिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग पूरा हुआ


औरैया जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने पांच त्रिदिवसीय प्रारंभिक संघ शिक्षा वर्गों का सफलतापूर्वक समापन किया है। इन शिविरों में 200 से अधिक स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तीन दिनों तक चले इन शिविरों में शामिल हुए विद्यार्थी कार्यकर्ताओं को समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बौद्धिक सत्रों में स्वयंसेवकों को ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘पंच परिवर्तन’ जैसे सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला प्रचारक अनूप ने बताया कि ये तीन दिवसीय प्रारंभिक संघ शिक्षा वर्ग शाखा जाने वाले नए कार्यकर्ताओं को संघ की कार्यपद्धति, शारीरिक अभ्यास और वैचारिक स्पष्टता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा संगठन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की निरंतर साधना की यात्रा रही है। ये शिविर औरैया के गुलाब सिंह महाविद्यालय, दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सहार के मन्नूलाल द्विवेदी महाविद्यालय, एरवाकटरा के दादाजी महाविद्यालय और अजीतमल के बाल विकास संस्थान इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए थे। स्वयंसेवकों ने सुबह 4 बजे से रात 10:15 बजे तक अनुशासित दिनचर्या का पालन किया। प्रशिक्षण के दौरान योग, व्यायाम, खेल और दंड प्रशिक्षण जैसी शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ राष्ट्र, समाज, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर बौद्धिक सत्र भी आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए श्रम साधना, स्वच्छता, वृक्ष संरक्षण, जल संरक्षण और जैविक खाद निर्माण जैसे कार्य भी कराए गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *