![]()
लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही एलडीए की महत्वाकांक्षी वेलनेस सिटी योजना में मंगलवार को पहली बार भूखंडों का आवंटन कर दिया गया। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित लॉटरी के माध्यम से लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले 59 भू-स्वामियों को कुल 126 विकसित भूखंड आवंटित किए गए। एलडीए ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया। लॉटरी में उन किसानों और भू-स्वामियों को शामिल किया गया, जिन्होंने योजना के लिए बिना किसी नकद मुआवजे के अपनी जमीन प्राधिकरण को सौंपी थी। इसके बदले उन्हें विकसित क्षेत्र में 25 प्रतिशत जमीन भूखंड के रूप में दी जा रही है। वेलनेस सिटी योजना करीब 1200 एकड़ में विकसित की जा रही है। योजना में आईटी सिटी की तर्ज पर छह श्रेणियों के भूखंड आवंटित किए गए। इनमें 288, 200, 128, 72, 45 और 35 वर्गमीटर के प्लॉट शामिल हैं। एलडीए अधिकारियों के अनुसार, यह लैंड पूलिंग नीति के तहत पहला आवंटन है। आगे योजना में शामिल अन्य पात्र भू-स्वामियों को भी चरणबद्ध तरीके से लॉटरी के जरिए विकसित भूखंड आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण का दावा है कि योजना पूरी होने के बाद यह क्षेत्र आधुनिक शहरी सुविधाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ विकसित होगा।
Source link
लखनऊ में वेलनेस सिटी की पहली लॉटरी हुई:59 भू-स्वामियों को मिले 126 भूखंड; लैंड पूलिंग के तहत विकसित प्लॉट का आवंटन