उमस ने किया परेशान, पारा 40.3 डिग्री पहुंचा:कानपुर में आज शाम से बारिश की संभावना, गर्मी से राहत के आसार


कानपुर शहर में भीषण गर्मी और उमस का सितम जारी है। सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा रही है, जबकि सोमवार दोपहर में तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए। गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने प्रमुख सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर चलवाए। सड़कों पर निकलने वाले लोग मुंह बांधकर निकले। आज शाम या एक जुलाई से मानसून की बारिश के आसार हैं जो कि राहत दे सकती है। सामान्य से अधिक रहा तापमान सीएसए के मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। पंखे व कूलर भी नहीं दे सके राहत तेज धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। दोपहिया वाहन चालक चेहरे को कपड़े से ढंककर निकले, जबकि राहगीर छांव की तलाश करते दिखे। उमस बढ़ने से पंखे और कूलर भी लोगों को खास राहत नहीं दे सके। कल से राहत के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सुबह और शाम के समय बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बुधवार से अच्छी बारिश होने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *