![]()
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार देर रात बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकों वाला कुआं में हुई। मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है। बताया गया कि शनिवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति विवाहिता को गोद में उठाकर अस्पताल के भीतर ले जाता दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि नेहा के साथ ससुराल में मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति आकाश खटीक उर्फ मुल्तानी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है, जिससे मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
Source link
मुजफ्फरनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारी