![]()
कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध के एक मामले में शिवली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोपी करन उर्फ नन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राम अडनपुर वारनपुर कहींजरी का निवासी है। उसे मुखबिर की सूचना पर मवैया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी शिवली थाना पुलिस ने की है। पीड़िता ने 25 जून 2026 को शिवली थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी करन उसके घर में घुस गया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण किया। आरोपी पर इंस्टाग्राम पर पीड़िता के फोटो वायरल करने का भी आरोप है। पीड़िता के पिता ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपी के पिता पर भी गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर शिवली थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी करन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Source link
कानपुर देहात में दुष्कर्म-ब्लैकमेल का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता का वीडियो बनाकर शोषण करने का आरोप, फोटो वायरल की