CBSE Revaluation Physics Marks Allegation

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को CBSE बोर्ड और स्टूडेंट वेदांत श्रीवास्तव के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर 12वीं क्लास के री-वैल्यूएशन रिजल्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

बता दें की मई में वेदांत ने CBSE के OSM (ऑन स्क्रीन मार्किंग) सिस्टम की खामी को सोशल मीडिया के जरिए बताया था। दरअसल CBSE ने सब्जेक्ट वाइज जारी की आसंर कॉपी में वेदांत की फिजिक्स की गलत यानी, किसी और स्टूडेंट की कॉपी अपलोड की थी। बाद में CBSE ने गलती मानकर उसे ठीक कर दिया था।

हाल ही में CBSE ने उन्हीं का री-वैल्यूएशन रिजल्ट जारी किया है। इस रिजल्ट में स्टूडेंट वेदांत ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि फिजिक्स सब्जेक्ट में उनके कोई भी नंबर नहीं बढ़े हैं।

CBSE- वेदांत के कुल 11 नंबर बढ़े

वेदांत के आरोप के बाद CBSE ने उनके आरोप को खारिज किया और अपने क्लेरिफिकेशन में कहा कि ये आरोप सरासर झूठ’ है। उनके दावों में फेक्चुअली कोई सच्चाई नहीं है।

CBSE ने कहा- री-इवैल्युएशन प्रोसेस के बाद वेदांत के कुल 11 नंबर बढ़े हैं। बोर्ड के मुताबिक, वेदांत के मैथ्स में 46 से 47, कंप्यूटर साइंस में 61 से 62 और मुख्य विवाद वाले विषय फिजिक्स में 35 से बढ़कर सीधे 44 नंबर (9 नंबर) मिले हैं।

CBSE बोर्ड ने 99.7% री-इवैल्युएशन का रिजल्ट जारी किया है।

वेदांत- मेरा कोई नंबर नहीं बढ़ाया गया

वेदांत ने CBSE की इस सफाई के बाद सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बोर्ड के दावे को एक बार फिर खारिज कर दिया है।

वेदांत के मुताबिक, CBSE के री-इवैल्युएशन में 9 नंबर नहीं बढ़े हैं, बल्कि एक्चुअल (असली) मार्क्स होने की वजह से ये स्कोर बढ़ गया है। गलत कॉपी में फिजिक्स में 35 नंबर थे,जो असली आंसर शीट में 44 हैं। इसीलिए ये स्कोर बढ़ गया है।

QuoteImage

How is this a blatant lie ,the 9 marks increase in physics does not happen after the opening of re-evaluation portal and if the answer sheet of physics was not mine how the marks given on that answer sheet were my marks https://t.co/qM0b2QeYH9— VEDANT (@VEDANTSHRIV17) June 28, 2026

QuoteImage

वेदांत की फिजिक्स की गलत आंसर शीट अपलोड हुई थी

वेदांत के दावे के बाद इंटरनेट पर डिजिटल असेसमेंट सिस्टम को लेकर एक नई बहस शुरू हुई। क्या है OSM सिस्टम

CBSE ने सफाई दी- री-वैल्यूएशन में नहीं हुई देरी

इसके साथ ही CBSE बोर्ड ने अपने क्लेरिफिकेशन में री-वैल्यूएशन को समय पर पूरा करने की बात भी कही। बोर्ड ने ये भी साफ कहा कि री-वैल्यूएशन रिजल्ट में कोई देरी नहीं हुई है। 2025 में री-वैल्यूएशन रिजल्ट प्रोसेस 27 जून को शुरू होकर 11 जुलाई को खत्म हुई थी।

21 जून को CBSE ने 12वीं क्लास के वेरिफिकेशन और री-वैल्यूएशन रिजल्ट को जारी करने का नोटिफिकेशन जारी किया था।

—————-

ये खबर भी पढ़ें..

देश की पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्‍सी लॉन्‍च:स्‍वदेशी सैटेलाइट बेस्‍ड नेविगेशन तकनीक से पहली सफल लैंडिंग; 29 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *