![]()
लखनऊ में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने नाराजगी जताई। बयान जारी करके मुंबई की घटना पर कार्रवाई की मांग किया। मौलाना ने कहा कि जिस प्रकार से महाराष्ट्र में मोहर्रम के जुलूस में जहर का कैप्सूल बांटा गया यह बेहद दुखद है। बोरी मोहल्ला के जुलूस के अंत में ये घटना हुई। यहां पर होने वाली अंतिम मजलिस को पहले हमारे पिताजी संबोधित करते थे और अब हम कर रहे हैं। मौलाना ने कहा कि जहरीले कैप्सूल बांटने में फैयाज प्रेमजी नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया है। मौके पर 30 हजार से अधिक कैप्सूल्स मिले हैं। आजादारों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बांटा जा रहा था। जिस प्रकार से पड़ोसी देश में आत्मघाती हमले किए जाते हैं इस तरह से यह घटना भी है। पड़ोसी देश के हमले के तरीके को यहां अपनाया जा रहा है और सरकार खामोश बैठी है। इस संबंध में मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से बात करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। जिस व्यक्ति का नाम सामने आया है वो सिर्फ एक मोहरा है इसके पीछे और भी कई लोग हैं वह सब चेहरे बेनकाब होने चाहिए। मौलाना ने बताया कि संबंधित मामले में हमने MLA अमीन पटेल समेत मुंबई के कई सियासी और सामाजिक लोगों से बात करके इसमें सख्त कार्रवाई की डिमांड किया है। घटना को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है क्योंकि अभी मुंबई के अंदर मोहर्रम के कई जुलूस बाकी हैं। मुंबई से हमारा एक सदी से पुराना रिश्ता है। इसलिए हम जानते हैं कि वहां कितने जुलूस निकलते हैं और कैसे मुहर्रम मनाया जाता है। जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से भी हम अपील करते हैं कि इसमें हर व्यक्ति पर नजर रखें कि वह हमारा दुश्मन तो नहीं है साथ ही राज्य और केंद्र सरकार सुरक्षा को निश्चित बनाएं।
Source link
लखनऊ में मौलाना मुंबई की घटना पर भड़के:यासूब अब्बास बोले- मोहर्रम के जुलूस में जहर के कैप्सूल बांटना शर्मनाक, कार्रवाई की मांग किया