![]()
मेरठ में रिटायर्ड बैंककर्मी के यहां चोरी की वारदात उनके यहां काम कर चुके एक प्लंबर ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया। इस परिवार के द्वारा एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी जिसे देखकर चोरों ने वारदात की प्लानिंग की। लगभग 90% माल बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। नौचंदी थाने के शास्त्री नगर सेक्टर 5 में रिटायर्ड बैंक कर्मी राजकुमार खुराना परिवार के साथ रहते हैं। 20 जून को उनके बंद मकान में चोरों ने धाबा बोल दिया और लाखों के जेवरात व नगदी समेटकर फरार हो गए। घर लौटे राजकुमार खुराना ने 21 जून को नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। इंस्पेक्टर नौचंदी अनूप कुमार सिंह ने खुद टीम का नेतृत्व किया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे चोर
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने अपने कार्यालय में बुलाई गई प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस छानबीन में चोरों के घर में घुसने की एक वीडियो हाथ लगी थी। इस वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और जल्द ही मुख्य आरोपी तक पहुंच गई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने चोरी की इस वारदात का राज उगल दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड हुई थी एक रील
एसपी सिटी ने कहा कि आज के समय में सजग रहने की जरूरत है। इस परिवार के द्वारा कुछ समय पहले घर पर रिनोवेशन का काम कराया गया था जिसकी कुछ वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर डाली गई थी। मुख्य आरोपी नजाकत तक यह रील पहुंच गई और उसने उसी के माध्यम से पूरी रेकी करते हुए अपने साथी सलीम पुत्र अजीज निवासी लिसाड़ी गेट के साथ मिलकर चोरी की। नजाकत ने किया था प्लंबर का काम
एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी नजाकत पुत्र सलीम एक प्लंबर है और उसने कुछ महीने पहले ही राजकुमार खुराना के घर पर काम भी किया था। जब वह काम करने पहुंचा था तो उसके पास उस घर की गई सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो मौजूद थी। घर में कितने लोग हैं। कौन कहां रहता है और कीमती सामान कहां किस तरह रखा जाता है, यह सब जानकारी नजाकत ने घर में काम करते वक्त जुटा ली थी। नजाकत की पत्नी भी हुई गिरफ्तार
एसपी सिटी ने बताया कि चोरी की घटना के बाद नजाकत और सलीम ने माल आपस में बाट लिया। नजाकत ने चोरी का माल अपनी पत्नी को सौंप दिया। पुलिस ने नजाकत की पत्नी से ही चोरी का काफी माल बरामद किया और इसके बाद सलीम को भी हिरासत में लेकर माल की वसूली कर ली। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
Source link
सोशल मीडिया की वीडियो ने करा दी घर में चोरी:रिटायर्ड बैंक कर्मी की गर्मी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार