![]()
गाजियाबाद में सुबह से तेज धूप खुली है, आज दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गाजियाबाद और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है। जहां भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बादल छाए रहेंगे। कल 29 जून से बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस व भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। जहां अगले 3 दिन बादल छाए रहेंगे। 3 दिन पहले बारिश से बदला था मौसम गुरुवार दोपहर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया था और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। सुबह तेज धूप रहने के बाद दोपहर में आसमान में बादल छाए और फिर बारिश हुई। शहर के अलावा मोदीनगर, भोजपुर, मुरादनगर और मसूरी क्षेत्र में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार रात को भी आसमान में बादल छाए रहे और लोनी क्षेत्र में हल्की फुहार पड़ी। बारिश के बाद पेड़ों पर जमी धूल साफ हो गई और शहर में हरियाली भी निखर गई। मौसम में आई ठंडक से लोगों ने कुछ समय के लिए राहत महसूस की, लेकिन शनिवार को फिर से तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी। 23 जून को चली थी धूलभरी आंधी इससे पहले 23 जून को गाजियाबाद में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली थी। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर मकानों और झुग्गी-झोपड़ियों के टीन-शेड उड़ गए थे। उस दिन भी सुबह तेज धूप रही थी और दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली थी।
Source link
गाजियाबाद में आज 40 डिग्री तापमान में भीषण गर्मी:29 जून से आसपास के जिलों में बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत