![]()
आगरा में शनिवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि उमस अभी भी लोगों को बेहाल कर रही है। सुबह से बादल छाये हुए हैं। जबकि शनिवार को आगरा प्रदेश में प्रयागराज के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा था। गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। आगरा का दिन का तापमान 43°C पार कर गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.2°C रहा था। यह प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रहा। इतना ही तापमान प्रयागराज का भी रहा था। आगरा का न्यूनतम तापमान 30°C रहा। जोकि शुक्रवार की अपेक्षा 1.1°C अधिक रहा। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति रात में हुई बूंदाबांदी भीषण गर्मी के बीच शनिवार देर रात बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे गर्मी से तो थोड़ी राहत मिली लेकिन उमस बरकरार रही। उमस छुड़ा रही पसीना उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दोपहर ही नहीं, सुबह और शाम को भी गर्मी का अहसास कम नहीं हो रहा। एसी-कूलर के सामने से हटते ही पसीना छूटने लगता है। शनिवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.2°C और न्यूनतम तापमान में 1.1°C की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पिछले 15 दिनों में सबसे अधिक तापमान शनिवार को ही रहा। 27 जून को अधिकतम तापमान 43.2°C डिग्री पर पहुंच गया, जोकि पिछले 15 दिनों में सबसे अधिक तापमान है। दोपहर में धूप करेगी परेशान आगरा में सुबह से बादल छाये हैं। मगर, दोपहर में धूप फिर से परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। इसमें तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हो सकती है। लोगों को गर्मी से बचने के उपाय करने होंगे। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
Source link
आगरा में बूंदाबांदी के बाद भीषण गर्मी से राहत:सुबह से छाये बादल, शनिवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा था आगरा