![]()
हरदोई में प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने शनिवार देर शाम 4.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यह समारोह हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा ‘मधुर’ के आवास पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने राजनीतिक विरोधियों को नकारात्मक राजनीति छोड़कर सकारात्मक राजनीति करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए रहता है। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहता है कि प्रदेश की अधिकांश योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का लाभ हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिले। उन्होंने कहा कि इस दिशा में उन्हें सफलता भी प्राप्त होती है। नितिन अग्रवाल ने एक विशेष समाज के मतदाताओं के रवैये पर भी गहरी बात कही। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में इस वर्ग के मतदाता उनके साथ खुलकर नहीं आए थे, जिसे उन्होंने अनुचित बताया। नितिन अग्रवाल ने कहा, यदि 2027 के विधानसभा चुनाव में इस विशेष समाज के मतदाता मेरे साथ खुलकर नहीं आते हैं, तो मैं भी छोटी और बड़ी लकीर खींचने का काम करूंगा। कहा, उन्हें इस बात की तकलीफ है कि इस विशेष वर्ग के लोग केवल सिंबल देखकर वोट देते हैं और कुछ समाज के लोग भाजपा को वोट नहीं देते हैं। उन्होंने कहां कि जब वे भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ें तो यह समाज साथ न दे, और जब वे सिंबल पर न लड़ें तभी साथ दें। यें उचित नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने मंत्री नितिन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने की। इस अवसर पर हरदोई पंचायत उद्योग के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, समाजसेवी मिलन मिश्रा, अनिल गुप्ता, पवन जैन, दानिश इराकी, राजीव सिंह, समद सैफी और राजा बक्श सिंह सहित बड़ी संख्या में सभासद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Source link
हरदोई में ₹4.90 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:मंत्री बोले- अगर विशेष समाज के वोटर खुलकर नहीं आए तो मैं भी लकीर खींच दूंगा