![]()
झांसी में शनिवार को एंबुलेंस ड्राइवर की लाश सड़क किनारे मिली है। वह दो दिन पहले घर से आया था। भाई का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 3 के पास का है। प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था मृतक का नाम महिपत (32) पुत्र भगवानदास अहिरवार था। वह बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुआं गांव का रहने वालाा था। मृतक के बड़े भाई रामरत्न अहिरवार ने बताया- 6 भाइयों में महिपत पांचवे नंबर का था। वह झांसी में प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। दो दिन पहले वह घर से झांसी आया था। तब से संपर्क नहीं हुआ। आज पुलिस का फोन आया कि महिपत की मौत हो गई। तब हम लोग झांसी आए। उसकी लाश मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 3 के बाहर सड़क किनारे मिली है। शरीर पर चोट के निशान भी है। नाक से खून आ रहा है। पुलिस जांच कर सच्चाई का पता लगाए।
Source link
झांसी में एंबुलेंस ड्राइवर की लाश मिली:2 दिन पहले घर से आया था, सड़क किनारे पड़ा मिला, भाई बोले- चोट हैं