![]()
हनुमानगढ़ी की उज्जैनियां पट्टी के महंत संतराम दास 85 साल का आज साकेतवास अर्थात देहावसान हो गया। उन्होंने हनुमानगढ़ी स्थित अपने आश्रम में आज सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। मेदांता से इलाज कराकर वे 3 दिन पहले अयोध्या लौटे थे। महंत संतराम दास को उच्च रक्तचाप और मधुमेह सहित कई बीमारी थी। करीब 8 माह से उनका गंभीरता से इलाज चल रहा था। इस बीच करीब 3 बार उनको मंदाता में भर्ती कराना पड़ा। और लगातार वहां के वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशन में उनका इलाज चलता रहा है। सीएम योगी अयोध्या यात्रा में हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद महंत संतराम दास के आश्रम में आते रहे हैं। यहीं पर उनको गदा और रामनामा देकर सम्मानित किया जाता रहा है। महंत राजू दास महंत संतराम दास के शिष्य हैं। हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत रमेश दास ने बताया कि हनुमानगढ़ी से महंत संतराम दास की अंतिम यात्रा आज शाम चार बजे निकल सरयू तट जाएगी। जहां पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा।
Source link
हनुमानगढ़ी की उज्जैनियां पट्टी के महंत संतराम दास का साकेतवास:हनुमानगढ़ी परिसर स्थित अपने आश्रम में ली अंतिम सांस, 3 दिन पहले मेदांता से लौटे थे