![]()
कानपुर- बुंदेलखण्ड क्षेत्रिय अध्यक्ष राम किशोर साहू 29 जून सोमवार को कानपुर के नौबस्ता स्थित क्षेत्रिय कार्यालय में औपचारिक पद ग्रहण करेंगे। नवनियुक्त कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष राम किशोर साहू और उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करने का आह्वान किया। इस पर राम किशोर साहू और प्रकाश पाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। कानपुर में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू 29 जून को कानपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उन्हें कार्यभार सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम 5 बजे लखनऊ में प्रकाश पाल उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपना पदभार ग्रहण करेंगे। क्षेत्रिय कार्यालय में उस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Source link
राम किशोर साहू का 29 जून कानपुर में पदभार:कानपुर के नौबस्ता स्थित क्षेत्रिय कार्यालय में पहुंचेंगे, प्रकाश पाल भी उसी दिन लखनऊ में पदभार लेंगे