CM Yogi Inaugurates ₹9228 Cr Projects in Noida-Greater Noida Visit 2026

सेक्टर-96 नोएडा प्राधिकरण का प्रशासनिक खंड का कार्यालय।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर रहेंगे। इसमें वो यमुना सिटी और नोएडा को कुल 9,228 करोड़ रुपये की औद्योगिक और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सबसे पहले वह जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

.

इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में 6,750 करोड़ रुपये के निवेश वाली दो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण इकाइयों का शिलान्यास करेंगे। बाद में नोएडा में 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

यमुना सिटी में शिलान्यास कार्यक्रम का जाएजा लेती डीएम मेधा रूपम

यमुना सिटी में शिलान्यास कार्यक्रम का जाएजा लेती डीएम मेधा रूपम

यमुना सिटी में 6,750 करोड़ का निवेश मुख्यमंत्री सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) में एसेंट सर्किट्स प्राइवेट लिमिटेड की करीब 3,220 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस यूनिट में फ्लेक्सिबल पीसीबी, हाई-डेंसिटी इंटरकनेक्टेड पीसीबी और सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट्स का निर्माण होगा।

इसके बाद सेक्टर-8 में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड की करीब 3,532 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। 100 एकड़ में बनने वाली इस यूनिट में कॉपर क्लैड लैमिनेट्स, पीसीबी असेंबली, कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों का उत्पादन होगा।

नोएडा के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करते अधिकारी

नोएडा के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करते अधिकारी

नोएडा में 70 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास यमुना सिटी के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-96 पहुंचेंगे, जहां वह 2,478 करोड़ रुपये की 70 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 1,045 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का उद्घाटन और 1,434 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

नोएडा की भंगेल एलिवेटेड

नोएडा की भंगेल एलिवेटेड

इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

  • सेक्टर-96 स्थित करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से बने नए नोएडा प्राधिकरण प्रशासनिक भवन का उद्घाटन।
  • डीएससी रोड पर अगाहपुर से एनएसईजेड तक 5.5 किलोमीटर लंबे 608 करोड़ रुपये के एलिवेटेड रोड का औपचारिक लोकार्पण।
  • एक्सप्रेसवे से जुड़ी विभिन्न सीवर लाइन परियोजनाओं और रैनीलेव का उद्घाटन।

इन प्रमुख परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

  • भंगेल एलिवेटेड रोड पर क्लोवर लीफ इंटरचेंज।
  • सेक्टर-145 में सड़क और आधारभूत ढांचे का विकास।
  • दलित प्रेरणा स्थल के सिविल और विद्युत अनुरक्षण कार्य।
  • बॉटनिकल गार्डन बस डिपो का नवीनीकरण।
  • एमपी-2 एलिवेटेड रोड पर नॉइज बैरियर।
  • शाहदरा ड्रेन और विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण सहित कई अन्य विकास कार्य।
नए प्रशासनिक भवन का ऑडिटोरियम

नए प्रशासनिक भवन का ऑडिटोरियम

सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सेक्टर-96 में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। कार्यक्रम स्थलों पर बॉम्ब स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम 12:55 बजे – जेवर एयरपोर्ट आगमन 1:10 बजे – सेक्टर-10, यमुना सिटी हेलीपैड 1:20 बजे – सेक्टर-8 में औद्योगिक परियोजना का शिलान्यास 1:55 बजे – एसेंट और अंबर इलेक्ट्रॉनिक्स परियोजनाओं का शिलान्यास 3:25 बजे – सेक्टर-96 में नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन और एमएसएमई कार्यक्रम 4:30 से 6:00 बजे – मेरठ मंडल की लोक निर्माण विभाग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक 6:30 बजे – गाजियाबाद स्थित सीआईएसएफ परिसर के लिए प्रस्थान।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *