कालू-गोलू गैंग के चार बदमाश अन्य जेलों में शिफ्ट:सोशल मीडिया वार को देखते हुए किया गया शिफ्ट, गैंग वार की बढ़ी थी संभावना


मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद कुछ कुख्यात बदमाश आगामी समय में चुनावी माहौल ना बिगाड़ दें, इसकी संभावनाओं को भापते हुए प्रशासन ने अभी से उठा पटक शुरु कर दी है। मेरठ जेल में बंद चार बदमाशों को प्रदेश की दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है। खास बात यह है कि यह चारों बदमाश दो अलग अलग गिरोह के सदस्य हैं जो अब अलग अलग जेलों में रहेंगे। किला परीक्षितगढ़ के कालू और दौराला के गोलू गैंग में काफी समय से वर्चस्व की जंग चली जा रही है। कई घटनाएं हो चुकी है जिनमें यह दोनों गैंग एक दूसरे को नुकसान पहुंचाकर पुलिस प्रशासन के लिए सर दर्द बने हैं। मेरठ जेल में इन दिनों दोनों गैंग के कई बदमाश बंद है, जिनमें से सिद्धार्थ विनीत और हर्ष समेत चार बदमाशों को दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया है। अफसर का मानना था कि अगर जल्द ही इन्हें शिफ्ट नहीं किया गया तो उनके बीच गैंगवार हो सकती है। दोनों गैंग के दो-दो सदस्य हुए शिफ्ट
जिला जेल से जिन चार बदमाशों को दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया है उनमें हक्का गुर्जर डेरियो उर्फ हर्ष और सिद्धार्थ कसाना कालू गैंग के सदस्य हैं जबकि विनीत बडोली व एक अन्य गोलू गैंग से जुड़े हैं। जेल सूत्रों की माने तो इन चारों को अलग-अलग जेलों में भेजा गया है। इन जेल में गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर की जेल शामिल हैं। सोशल मीडिया वार ने बढ़ाई मुसीबत
जेल सूत्र बताते हैं कि कालू और गोलू गैंग के सदस्यों के बीच पिछले काफी समय से सोशल मीडिया वार चली आ रही थी। यह दोनों गैंग एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हैं इसके बाद बाहर का माहौल गर्मा जाता है। कुछ दिन पहले भी सिद्धार्थ और हर्ष की तरफ से सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट डलवाई गई, इसके बदले में गोलू गैंग के सदस्य ने भी पलटवार किया और कई पोस्ट डाली। लगातार बढ़ता जा रहा था तनाव
इन पोस्ट के सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद टकराव के हालात बनने लगे थे। जेल के भीतर हुई घटना के बाद जेल प्रशासन की ओर से रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी गई। इस रिपोर्ट में जेल में बंद कालू और गोलू गैंग के कुछ सदस्यों को प्रदेश की अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किए जाने की वकालत की गई थी। प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी। यहां से प्रस्ताव शासन को भेजा गया। हाल ही में आदेश जारी हुए जिसके बाद चार बदमाशों को यहां से शिफ्ट कर दिया गया। सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही थी पोस्ट
चार बदमाशों को यहां से ट्रांसफर किए जाने की एक बड़ी वजह यह सोशल मीडिया पोस्ट ही है जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही थी। जेल की भीतर रहकर जिस तरह से कमेंट डलवाये जा रहे थे, उसे देखकर अफसर अंदाजा लगाने लगे थे कि कभी भी इनमें वार हो सकती है। हाल ही में सिद्धार्थ और हर्ष की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डलवाई गई जिसमें विनीत का इलाज बाँधने की बात कही गई थी। हालांकि दूसरे गैंग ने इस बात को खारिज कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *