कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम:जाजमऊ नए गंगापुल की मरम्मत के लिए 3 दिन का डायवर्जन लागू, गाड़ियां रेंगकर चल रहीं


कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाजमऊ नए गंगापुल की मरम्मत के लिए लागू किए गए ट्रैफिक डायवर्जन का असर पहले ही दिन दिखाई दिया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे रामादेवी, नौबस्ता, झकरकटी और फतेहपुर मार्ग पर सैकड़ों भारी और हल्के वाहन घंटों जाम में फंस गए। घंटेभर में करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया। इटावा और कानपुर की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहन रेंगते नजर आए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। NHAI की ओर से 26 जून की रात 10 बजे से 28 जून की सुबह 8 बजे तक गंगापुल पर मरम्मत कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। हल्के वाहनों को एक लेन से नियंत्रित तरीके से निकाला जा रहा है, जबकि भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। ट्रैफिक डायवर्जन के कारण कई प्रमुख चौराहों और हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सफर में लोगों का काफी समय बर्बाद हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *