भाजपा पोस्टर में जनसंघ संस्थापक का नाम गलत:मुखर्जी की जगह किया मुर्खजी, जन्मदिवस कार्यक्रम में लगा था


आगरा में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पोस्टर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम की वर्तनी गलत छप गई। पोस्टर में ‘मुखर्जी’ की जगह ‘मुखुर्जी’ लिखा गया। कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह गलती चर्चा का विषय बन गई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस एवं बलिदान दिवस पखवाड़ा अभियान के तहत जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगाए गए पोस्टर में डॉ. श्यामा प्रसाद ‘मुखर्जी’ की जगह ‘मुखुर्जी’ लिखा हुआ दिखाई दिया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महानगर महामंत्री महेश शर्मा, नितेश शिवहरे, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्रवादी विचारों और उनके योगदान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान मंच के पीछे लगा पोस्टर सभी के सामने रहा, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने तक उसमें लिखी वर्तनी की त्रुटि में कोई सुधार नहीं किया गया। कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पोस्टर में हुई गलती चर्चा का विषय बन गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और भाजपा उन्हें अपनी वैचारिक प्रेरणा के प्रमुख नेताओं में शामिल करती है। इस संबंध में पार्टी की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *