![]()
बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्थित काठा टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व कर्मचारी अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचा और मैनेजर समेत कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित काठा टोल प्लाजा की है। जानकारी के अनुसार, बली गांव निवासी मोहित पहले इसी टोल प्लाजा पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। टोल नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में प्रबंधन ने उसे नौकरी से हटा दिया था। साथियों के साथ किया हमला बर्खास्तगी से नाराज मोहित अपने आधा दर्जन साथियों के साथ टोल प्लाजा पहुंचा। आरोप है कि वहां उसने पहले टोल मैनेजर के साथ अभद्रता की और फिर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना मारपीट की पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। टोल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बागपत टोल प्लाजा पर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने:नौकरी से निकाले गए युवक ने साथियों संग किया हमला, दो हिरासत में