Mahrajganj Bismil Nagar Silver Tazia Center of Attraction

संजय कुमार खरवार | महराजगंज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। यह जुलूस नगर क्षेत्र में गहरी श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ निकाला गया, जिसमें विभिन्न मोहल्लों से ताजिए शामिल हुए।

ताजिए ढोल-ताशों की धुन और ‘या हुसैन’ के नारों के बीच अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए मुख्य जुलूस में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अमन-चैन व भाईचारे की दुआ की।

इस जुलूस का मुख्य आकर्षण बिस्मिल नगर से निकला चांदी का भव्य ताजिया रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। ताजियों के साथ चल रहे अकीदतमंदों ने मातम कर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर के सभी ताजिए परंपरागत मुख्य मार्गों से होते हुए देर शाम कर्बला पहुंचे। वहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार फातिहा पढ़ी गई और फिर ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहे, जिससे मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *