![]()
गोरखपुर में शुक्रवार की शाम सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जर्नल और पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी से मुलाकात की। सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर पहुंच कर हालचाल जाना। जहां उनके बेटे और देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने सीएम का स्वागत किया। इसके अलावा सीएम योगी ने दो दिवंगत बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देवरिया सांसद ने किया स्वागत
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जर्नल और पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी से मुलाकात के लिए सीएम योगी उनके आवास पहुंचे। जहां देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और अन्य सदस्यों माला पहना कर सीएम का स्वागत किया। उसके बाद वे अंदर जाकर श्रीप्रकाश से आत्मीय बातचीत की और उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य जीवन की कामना की। इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद रहे। सीएम ने सभी से उनका हाल पूछा। कुछ समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। BJP कार्यकर्ताओं के घर भी गए
सीएम योगी पहले व्यापारी नेता और भाजपा कार्यकर्ता रहे विशाल गुप्ता के कूड़ाघाट स्थित घर पर पहुंचे। विशाल का पिछले दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विशाल गुप्ता के बेटे प्रतीक गुप्ता, विजित गुप्ता, भाई गोपाल गुप्ता, मोहित गुप्ता व अन्य परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद वह आवास विकास कॉलोनी महादेव झारखंडी स्थित जयप्रकाश राव के आवास गए। भाजपा मालवीय नगर मंडल के उपाध्यक्ष रहे जयप्रकाश राव का विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश राव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।
Source link
गोरखपुर में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट से मिले CM योगी:घर पहुंच कर जाना हालचाल, दो दिवंगत BJP कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि