![]()
कौशांबी में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर मलहरा के पास हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन पर हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक घटना स्थल पर काफी देर से टहल रहा था। जैसे ही प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी, युवक ने उसके सामने छलांग लगा दी। इस दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कर रही पहचान की कोशिश पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी लगातार युवक की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। घटना के एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
Source link
कौशांबी में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, पुलिस जांच जारी