![]()
अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर पियारेपुर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, अयोध्या जनपद के गौहनिया बंदनपुर निवासी सुरेंद्र (36) पुत्र जियाराम अपनी पत्नी सरिता देवी (34) और 10 वर्षीय बेटे के साथ अकबरपुर स्थित अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने जा रहे थे। अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक डीसीएम में जा घुसी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने डीसीएम को जब्त किया राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सरिता देवी और उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डीसीएम को भी जब्त कर लिया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
अंबेडकरनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत:पत्नी और 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल, डीसीएम से टकराई थी बाइक