![]()
गोरखपुर के शाहपुर थाने में नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गुरुवार को परिजनों ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर हरियाणा गुड़गांव के आर्यन निषाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि इंस्टाग्राम से दोस्ती कर बेटी को आरोपी गुड़गांव लेकर भाग गया था। वहां 4 दिन घर पर रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… शाहपुर इलाके में रहने वाले किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि मेरी 17 साल की नाबालिग लड़की से आरोपी आर्यन निषाद इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती किया। कुछ दिन दोनों के बीच बातें होती रहीं। इस दौरान बेटी को बहला-फुसलाकर आर्यन अपने गुड़गांव के धनवापुर स्थित घर लेकर चला गया। 29 जनवरी 2026 को इस संबंध में शाहपुर थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस टीम बेटी की तलाश में जुट गई। शाहपुर पुलिस ने 4 फरवरी को मेरी बेटी को गुड़गांव स्थित आर्यन के घर से बरामद किया। इसके बाद बेटी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वन स्टाप सेंटर में रखा गया। पिता का आरोप है कि इस दौरान केस की विवेचना करने वाले विवेचक ने मेरी बेटी से कहा कि जो बयान महिला कांस्टेबल लिख रही है, वही बात तुमको कोर्ट में भी कहना है। गारंटी देता हूं कि आगे से आर्यन और उसकी मां कभी तुम्हारे घरवालों को परेशान नहीं करेंगे। बातों में उलझाकर बेटी के बयान में शारीरिक संबंध वाली बात हटा दी गई। जबकि उसका 4 दिनों तक शारीरिक शोषण किया था। बड़ी बेटी की आपत्तिजनक फोटो लगा रहा आरोपी पिता का आरोप है कि विवेचक की लापरवाही की वजह से आरोपी आर्यन का मन और बढ़ गया। इधर वह मेरी बेटी का इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड बदलकर हैक कर लिया। अब वह मेरी बड़ी बेटी की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहा है। बड़ी बेटी के मोबाइल पर कॉल कर उसने धमकी दी कि छोटी बहन को समझा दो कि अपना मोबाइल ऑन करे, वरना पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। इसके बाद से ही पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। नाबालिग लड़की के पिता ने एसएसपी, सीएम पोर्टल और राज्य महिला आयोग को भी प्रार्थना पत्र भेजा है। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
इंस्टाग्राम से दोस्ती कर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाया:गोरखपुर में बड़ी बहन की गंदी फोटो अपलोड की, गुड़गांव से दे रहा धमकी