पुरानी रंजिश में चार लोगों ने की फायरिंग, VIDEO:मैनपुरी में पीड़ित बोला- थाने ने नहीं की कार्रवाई


मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के छिवकरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और अवैध तमंचे से फायर कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। छिवकरिया निवासी राधाकृष्ण पुत्र विजय सिंह के अनुसार, यह घटना 25 जून की सुबह करीब 10 बजे हुई। वह अपने भतीजे उमेश के साथ घर पर पशुओं को चारा-पानी करा रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज इसी दौरान गांव के सुरेंद्र सिंह, उनका पुत्र अंकित उर्फ लउआ, वीनेश और अश्वनी एक राय होकर उनके दरवाजे पर आ पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि सभी ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि इसी दौरान अंकित उर्फ लउआ ने अवैध तमंचे से जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिया। गोली से बचने के लिए राधाकृष्ण और उनका भतीजा घर के अंदर भाग गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। फायरिंग किए जाने का दावा पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर है। वीडियो में आरोपी के हाथ में तमंचा दिखाई देने और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अक्सर उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हैं और अवैध तमंचा दिखाकर लोगों को डराते-धमकाते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *