Moradabad High Tension Line Risk

शिवी शर्मा | मुरादाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद के लाइनपार क्षेत्र के सूर्य नगर निवासी गंगा सरन ने अपने मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है।

उन्होंने आशंका जताई है कि मौजूदा स्थिति में उनके परिवार और आसपास रहने वाले लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। उन्होंने विद्युत विभाग से तत्काल सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है।

मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन

गंगा सरन ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके मकान के दोनों ओर विद्युत विभाग के खंभे लगे हैं। इन दोनों खंभों के बीच से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन उनके मकान के एक हिस्से के ऊपर से गुजर रही है।

उनका कहना है कि एक खंभे पर सुरक्षा के लिए एंगल लगाया गया है, लेकिन दूसरे खंभे पर ऐसा कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया गया है। इसके अलावा मकान के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर सुरक्षा पाइप या कवर भी नहीं लगाया गया है।

बरसात और तेज हवा में बढ़ जाता है खतरा

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस कारण उनके परिवार, छोटे बच्चों और आसपास रहने वाले लोगों में हमेशा हादसे का डर बना रहता है। विशेषकर बरसात और तेज हवा के दौरान बिजली लाइन से बड़ा हादसा होने की आशंका और बढ़ जाती है।

डीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग

गंगा सरन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही दूसरे खंभे पर सुरक्षा एंगल लगवाने, हाईटेंशन लाइन पर सुरक्षा कवर उपलब्ध कराने और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *