लखनऊ में माहेश्वरी समाज का वार्षिकोत्सव:सामाजिक एकता और सम्मान का प्रतीक बना आयोजन


लखनऊ में गुरुवार को माहेश्वरी समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में हुए इस कार्यक्रम को सामाजिक एकता, सम्मान और उत्साह के प्रतीक के रूप में देखा गया। समारोह की शुरुआत ‘जय महेश’ के जयघोष और महेश वंदना के साथ हुई। इसमें प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों और सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय सभापति संदीप काबरा और राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा थे। समाज के अध्यक्ष गोविंद भुराड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष निखिल बल्दुआ ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि संचालन मंत्री विनम्र माहेश्वरी ने किया।
मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया समारोह में समाज के 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। यह एक प्रेरणादायी क्षण था। मधु महेश्वरी, माया महेश्वरी, कांता देवी बल्दुआ, रेनू सोमानी, राजमती दरगड़, अंजनी गट्टानी, जितेंद्र बल्दुआ, महेश प्रसाद चांडक और एम.पी. सोमानी को शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसी अवसर पर शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। दिव्यांशु माहेश्वरी, देवांश महेश्वरी, गिनिशा जाजू, अदिति माहेश्वरी, राघव जाजू और देवयानी माहेश्वरी को ट्रॉफी प्रदान की गई। मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं इसके अतिरिक्त, समाज के प्रतिभाशाली सदस्यों को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया। डॉ. राजीव महेश्वरी, नित्य महेश्वरी, आईएएस राकेश मालपानी, अंकित सोमानी और डॉ. तनु महेश्वरी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रश्न मंच, लकी ड्रा और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिन्होंने समारोह को यादगार बनाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *